RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्या माता यशोदा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

The narad news 24,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के बस्ती जिला पहुँचकर राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश के संगठन प्रभारी तथा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्या माता यशोदा जी के देवलोक गमन होने के उपरांत उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवारजनों से भेंट कर सांत्वना दी।

श्री सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर मोक्ष एवं सद्गति देने तथा इस अपार दुःख की घड़ी में परिवारजनों को धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
——————



