छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने योगेश वर्मा, विधायक दीपेश साहू ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण

विधायक ने कहा— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी दी शुभकामनाएं

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,बेमेतरा,,,,,। शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश वर्मा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक निधि से महाविद्यालय को प्रदान किए गए वाटर कूलर का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी : विधायक दीपेश साहू

 

समारोह को संबोधित करते हुए बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय युवाओं के सपनों को दिशा देने, उनकी प्रतिभा निखारने और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

विधायक श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महाविद्यालय में वाटर कूलर की सुविधा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी समिति महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभाती है। महाविद्यालय प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सामूहिक सहयोग से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों के हित में अनेक सकारात्मक कार्य किए जा सकते हैं।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश वर्मा के नेतृत्व में जनभागीदारी समिति महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।

 

विद्यार्थियों की सुविधाएं और महाविद्यालय का विकास प्राथमिकता : विजय सिन्हा

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय का विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय प्रबंधन और जनभागीदारी समिति के समन्वित प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई समिति विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर योगेश वर्मा ने विधायक दीपेश साहू का जताया आभार

 

जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने कहा कि पीजी कॉलेज में अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए हर्ष और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने इस दायित्व के लिए विधायक दीपेश साहू सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और नई ऊर्जा के साथ महाविद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी के सहयोग से महाविद्यालय को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री युगल देवांगन, श्री हर्षवर्धन तिवारी, श्री होरीलाल सिन्हा, श्री प्रवीण नीलू राजपूत, महामंत्री डॉ. विनय साहू, श्री संदीप यादव, श्री रेवाराम निषाद, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद सिमरन ताम्रकार, श्री लक्की साहू, श्री राजकुमार खांडे, एल्डरमैन श्री कमलेश वर्मा, श्री दोहई वर्मा, श्री शेखर वर्मा, श्री भानूराम साहू, श्री राजू देवांगन, डॉ. नरेश साहू, श्री गोलू कोशले, श्री माहेश्वर वर्मा, श्री दुर्गेश वर्मा, श्री राजीव तम्बोली, श्री राकेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डीआर साहू प्राध्यापकगण , विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker