CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भर्तियों पर ब्रेक लगाकर युवाओं से छल कर रही है सरकार – कांग्रेस

मोदी की गारंटी फेल, 1 लाख सरकारी नौकरी, 100 दिन में नियमितीकरण का वादा निकला झूठा

THE NARAD NEWS 24,,,,रायपुर,,,,,/12 अक्टूबर 2026। रिक्त सरकारी पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के तहत 100 दिनों के भीतर अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और युवाओं के लिए नियमित पदों पर 1 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया था। हकीकत यह है कि नई भर्तियों पर ब्रेक लगा दिया गया है, शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, वन विभाग और न्यायिक सेवा में नियुक्ति बाधित है, पीएससी भर्ती परीक्षाओं का भी हाल सर्वविदित है और पुरानी प्रक्रियाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं और लाखों अनियमित कर्मचारियों के साथ ऐतिहासिक विश्वासघात किया है। मोदी की गारंटी का ढोल पीटकर सत्ता में आई साय सरकार ने 100 दिनों के भीतर नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन आज युवा और अनियमित कर्मचारी सड़कों पर गुहार लगाने को मजबूर हैं। भर्तियों को रोककर और युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलकर भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उनके वादे सिर्फ वोट बटोरने का जुमला थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा युवाओं और अनियमित कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। प्रशासनिक लापरवाही और मंशा की कमी के कारण राज्य के लाखों योग्य युवा उम्रदराज हो रहे हैं। नियमितीकरण के लिए कोई स्पष्ट नीति या बजट प्रावधान नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट है कि यह केवल चुनावी जुमला था। राज्य के लगभग 15 लाख युवा और संविदा, अनियमित कर्मचारी सीधे प्रभावित हैं। आर्थिक अनिश्चितता के कारण युवाओं में भारी मानसिक तनाव और आक्रोश है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने लगभग सभी विभागों में नियमित पदों पर भर्ती की, निजी क्षेत्रों में भी स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार मिला, शिक्षित युवाओं को ई श्रेणी का पंजीयन करवाकर सरकारी ठेकों में काम दिए, बेरोजगारी भत्ता लागू किया, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जरिए युवाओं को जोड़ा और विपरीत परिस्थितियों में भी रिकॉर्ड भर्तियां व पदोन्नतियां निकाली थीं, जिसके चलते बेरोजगारी दर ऐतिहासिक तौर पर न्यूनतम मात्र 0.6 प्रतिशत थी, भाजपा की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता में आते ही युवाओं के सपनों और भविष्य की बलि चढ़ा दी है। राज्य के युवाओं के अधिकारों को छीनकर आउटसोर्सिंग के द्वारा बाहरी लोगों को लाभ पहुँचाने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश की जा रही है। सत्ता में आए 900 दिन से अधिक बीत चुके हैं, 100 दिन का वादा आपका था, तो नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करें सरकार।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की वादाखिलाफी और देरी के कारण जो युवा ओवर-एज हो रहे हैं, उनके भविष्य का हिसाब कौन देगा? बजट में नियमितीकरण का प्रावधान क्यों नहीं? अगर नियत साफ थी, तो अनुपूरक व मुख्य बजट में अनियमित कर्मचारियों के समायोजन के लिए फंड का आवंटन क्यों नहीं किया गया? क्या यही है सुशासन? 1 लाख भर्तियों का रोस्टर कहाँ है?

 

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker