CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

देश में हुये वोट चोरी के लिये भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी जवाबदार – दीपक बैज

THE NARAD NEWS 24,,,,,रायपुर,,,,/12 अक्टूबर 2026। देश में हुये वोट चोरी के लिये भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी जवाबदार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तो मोदी के प्रभाव में आकर तथा मोदी और शाह के संरक्षण में वोट चोरी जैसे अलोकतांत्रिक काम की अंजाम दिया है। भाजपा ने राष्ट्रवाद का राग अलाप कर और घुसपैठिये का भय दिखाकर देश भर में मतदाताओ का सेलेक्टिव रूप से मतदाता सूची से नाम कटवाया। एसआईआर मतदाता सूची का शुद्धिकरण नहीं गैर भाजपाई मतदाताओं का नाम काटने का अभियान था। पूरे देश में 13 करोड़ मतदाताओ का नाम काटा जाना सामान्य बात नहीं है। एसआईआर से घबरा कर देश के सैकड़ो लोगो ने आत्महत्या किया, जब-जब यह साबित हो गया कि देश में वोट चोरी हुई है तो दोषियो को सजा मिलनी ही चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाये गये आरोप प्रमाणित हो रहे है। दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की टिप्पणियों से साफ हो गया है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद के दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष रूप से नहीं कर रहे है। उन्होंने एसआईआर में मतदाताओं का नाम दोषपूर्ण तरीके से करवाया, उनके निर्देशन में किया गया, एसआईआर दोषपूर्ण है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंद्रह महीने से भी पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। आज उनकी बात पहले से भी सही साबित हुई है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर में मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने में 14 मौकों पर लिखित आपत्तियां व्यक्त किया तथा टिप्पणियां किया लेकिन उनको नजरअंदाज कर दिया गया। यह सारे तथ्य आयोग के रिकार्ड में है जबकि आयोग का काम बहूमत के आधार पर चलता है ऐसे में दो आयुक्तों की आपत्तियां दरकिनार किया जाना, बताता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी मनमानी चला रहे है। उन्होंने एसआईआर के काम में मनमानी कर देश के 13 करोड़ मतदाताओं का नाम कटवा दिया।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker