आदिशक्ति रास गरबा उत्सव 2026 में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, माँ जगदंबा की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
विधायक दीपेश साहू ने कहा— गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि माँ आदिशक्ति के प्रति श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का उत्सव है

The narad news 24,,,,बेमेतरा,,,,,। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कृषि उपज मंडी, दुर्ग रोड, बेमेतरा में आयोजित आदिशक्ति रास गरबा उत्सव 2026 का प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ जगदंबा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण, गरबा की उमंग और नवरात्रि की आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिली। विधायक श्री साहू ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनों एवं आयोजक समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा—
विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शारदीय नवरात्रि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का अत्यंत पावन पर्व है। यह पर्व हमें माँ आदिशक्ति की आराधना के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान, समाज में सकारात्मकता, सेवा, समर्पण और सद्भाव की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा शक्ति, साहस, धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक हैं। उनकी उपासना हमें जीवन में सत्य, सदाचार और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि आदिशक्ति राज गरबा उत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गरबा केवल एक पारंपरिक नृत्य नहीं है, बल्कि यह माँ जगदंबा के प्रति अटूट श्रद्धा, सामूहिक भक्ति और सामाजिक एकता की सुंदर अभिव्यक्ति है। जब समाज के लोग एक साथ माँ की आराधना करते हैं, तो आपसी प्रेम, भाईचारा और अपनत्व की भावना और अधिक मजबूत होती है।
विधायक श्री साहू ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाते हैं। इनसे हमारी परंपराओं को नई ऊर्जा मिलती है, युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा परिवारों और समाज के बीच आत्मीयता बढ़ती है। बेमेतरा की पहचान केवल विकास कार्यों से ही नहीं, बल्कि यहाँ की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सौहार्द से भी है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों, सहयोगियों और नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि माँ जगदंबा की कृपा से बेमेतरा विधानसभा सहित पूरा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति करे, प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव का वातावरण मजबूत हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि के इस पावन पर्व को भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह ने भी दी शुभकामनाएँ
नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में आदिशक्ति राज गरबा उत्सव 2026 के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर की पहचान को मजबूत करते हैं और लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए माँ जगदंबा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं नगरवासियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा , सभापति श्री गौरव साहू, श्री टीकम मुंदड़ा श्री युगल देवांगन, श्री राहुल सलूजा, श्री गिरीश गबेल, श्री प्रांजल गौतम, श्री पार्षद निखिल गोल्डी साहू, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद श्री गौरव साहू श्री दीनानाथ साहू, श्री जगजीत सलूजा, सभापति श्री राजकुमार खांडे , श्री हर्ष बजाज, श्री राकेश वर्मा, श्री करण साहू, श्री हर्षवर्धन साहू, श्री आयुष चावला, श्री ओमकार जी, श्री सुजल पटेल, श्री राहुल बजाज, श्री रुद्राक्ष, श्री काव्यांश सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगरवासी, क्षेत्रवासी तथा आयोजक समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि की भक्ति, गरबा की उमंग और माँ जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन ने नगर में धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।



