छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव: ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’ अभियान का शुभारंभ
रायपुर। पूर्व सैनिक संगठन "सिपाही" एवं पूर्व सैनिक महासभा के तत्वावधान में "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4
रायपुर। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” एवं पूर्व सैनिक महासभा के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4” अभियान वर्ष 2026 का शुभारंभ हो गया है। पिछले तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से 27 लाख 92 हजार भारतीय सैनिकों तक छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी से तिलक और रक्षा-सूत्र निशुल्क सेना मुख्यालय पहुंचाए जा चुके हैं।

इस वर्ष अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है। अभियान का उद्देश्य देशभर के सैनिकों तक आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किए गए रक्षा-सूत्र, एक चुटकी मिट्टी और शुभकामना पत्र पहुंचाकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करना है।
अभियान के तहत 3 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली तक संग्रहण एवं जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न जिलों से रक्षा-सूत्र एकत्र कर सेना मुख्यालय भेजे जाएंगे।
अभियान के संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने प्रदेश के स्कूलों, सामाजिक संगठनों, स्काउट-गाइड एवं महिला समूहों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान देश की जनता और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध को और मजबूत करने का माध्यम है।
— दा नारद न्यूज 24
