छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतरा

गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने शांतिकुंज हरिद्वार में किए दर्शन-पूजन

सजल श्रद्धा, प्रखर प्रज्ञा एवं देव संस्कृति के केंद्र में पहुंचकर लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, हरकी पौड़ी में किया गंगा स्नान एवं मां गंगा की पूजा-अर्चना

The narad news 24,,,,,,,,,,,बेमेतरा।,,,,,,, गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने अपनी धर्मपत्नी तरुणा साहू के साथ हरिद्वार एवं ऋषिकेश प्रवास कर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सेवा भाव से जुड़े स्थलों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिनांक 23 जून 2026 को प्रथम दिवस की रात्रि बेला में विधायक श्री दीपेश साहू अपने धर्म पत्नी तरुणा साहू के साथ शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचकर सजल श्रद्धा, प्रखर प्रज्ञा एवं समाधि स्थल के दर्शन किए। आध्यात्मिक वातावरण में उन्होंने मां गायत्री एवं गुरुदेव के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

वहीं दिनांक 24 जून 2026 बुधवार को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विधायक शदीपेश साहू ने हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी में मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर गंगा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

 

इसके पश्चात विधायक श्री साहू ने गायत्री माता मंदिर, भटका हुआ देवता स्थल सहित शांतिकुंज परिसर के विभिन्न आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के उपकुलपति श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से भेंट कर सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धेय आदरणीया दीदी श्रद्धेय जी एवं श्रद्धेय डॉ. प्रणव पंड्या जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया।

 

प्रवास के दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने ऋषिकेश स्थित जानकी झूला एवं मां मंशा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की। प्राकृतिक एवं धार्मिक वातावरण के बीच उन्होंने भारतीय सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का अनुभव किया।

 

तत्पश्चात विधायक श्री साहू ने मां भगवती भोजनालय में भोजन प्रसाद ग्रहण किया एवं देवतात्म हिमालय के दर्शन कर गुरुजी के देव संस्कृति दिग्दर्शन का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान गायत्री परिवार जिला बेमेतरा के जिला समन्वयक डॉ. खोमराम साहू जी द्वारा मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश की पावन भूमि भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। मां गंगा का दर्शन और स्नान मन को शांति देने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। शांतिकुंज हरिद्वार में आकर गुरुदेव के विचारों, मां गायत्री की उपासना और मानव सेवा के संकल्प से प्रेरणा प्राप्त होती है।

 

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नदियों, प्रकृति और आध्यात्मिक स्थलों को विशेष स्थान दिया गया है। मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का आधार हैं। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करना चाहिए।

 

विधायक श्री साहू ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा समाज में शिक्षा, संस्कार, सेवा और जनजागरण के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे आध्यात्मिक केंद्र समाज को सही दिशा देने और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

 

उन्होंने मां गायत्री एवं मां गंगा से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि वे सदैव जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

 

इस दौरान विधायक श्री दीपेश साहू सपत्नीक उपस्थित रहे। साथ ही गायत्री परिवार जिला बेमेतरा के जिला समन्वयक डॉ. खोमराम साहू जी सहित अन्य श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker