BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरापत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुररायपुर  प्रेस क्लबरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिस

आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 14.22 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त

तिल्दा-नेवरा | दा नारद न्यूज 24


रायपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 14.22 बल्क लीटर (79 पाव) देशी मदिरा मसाला जब्त की गई।

 

यह कार्रवाई सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में 29 जून एवं 1 जुलाई 2026 को की गई।

 

पहले मामले में आबकारी टीम ने वार्ड क्रमांक 17, नेवरा (थाना तिल्दा) निवासी गौरी ध्रुव के घर पर दबिश देकर 39 पाव देशी मदिरा मसाला (सुपर 36) बरामद कर जब्त किया।

 

वहीं दूसरे मामले में ग्राम भिलौनी, वार्ड क्रमांक 6 (थाना तिल्दा) निवासी मंशाराम बघेल की होंडा एक्टिवा स्कूटर की डिक्की से 40 पाव देशी मदिरा मसाला (रोमियो) बरामद की गई।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

पूरे प्रकरण का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा तथा वाहन चालक रेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

दा नारद न्यूज 24

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker