RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के विजय शर्मा पर आपत्तिजनक बयान पर बोली भाजपा। हताशा में कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट- अमित चिमनानी

जनता हो या नेता सबके लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते है भूपेश बघेल,,,अमित चिमनानी

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि राजनीति में भाषायी मर्यादा का ध्यान सभी को सदैव रखना चाहिए लेकिन भूपेश इन मर्यादाओं को कई बार लांघ चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि राजनीति में जब मुद्दे नहीं बचते तो कांग्रेस नेता पहले व्यक्तिगत आलोचना पर उतरते है और जब यह भी नहीं कर पाते तो वह भाषायी मर्यादा को लांघ जाते है और बघेल ने इसी राजनीतिक संस्कारहीनता का प्रदर्शन किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा पर दिया गया उनका बयान बेहद आपत्तिजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इससे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने अनेक बार जनता के साथ बात करते हुए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है। एक बार एक बच्ची को तो उन्होंने सभी के सामने यह कहकर अपमानित किया था कि ‘तेरे बाप ने कभी माइक पकड़ा है क्या?’ जब उस बच्ची ने कहा कि उसके पिता नहीं है तो बघेल ने कहा माँ ने पकड़ा है? श्री चिमनानी ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस मुद्दों के संकट से जूझती हुई लगातार भाषायी मर्यादा को लांघ रही है। इससे दोनों का जनाधार और कम होगा, जनता में उनके प्रति आदर और कम होगा। ऐसे बयानों की हम कड़ी निंदा करते हैं।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने बघेल के इस बयान को कांग्रेस की पतित होती जा रही राजनीतिक संस्कृति का परिचायक बताया और कहा कि लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस के नेता अब सार्वजनिक रूप से अपने संस्कारों, आचरण और विचारों के पतन की पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अपने उन्हीं राजनीतिक संस्कारों और भाषायी दरिद्रता का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनके केंद्रीय नेतृत्व से विरासत में मिली हैं। केंद्रीय नेतृत्व की चापलूसी करके आलाकमान की नजर में अव्वल बने रहने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने उसी भाषायी दरिद्रता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मोहब्बत की दुकान के ढिंढोरची इस तरह का विषवमन करके कांग्रेस के सियासी डीएनए का प्रदर्शन ही कर रहे हैं,जिसे जनता कतई पसंद नहीं करती।

——————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker