DURGउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

एकता, सेवा और समर्पण से मिलेगी साहू समाज को नई दिशा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं में संस्कार निर्माण और शिक्षा पर दिया जोर

साहू समाज के पदाधिकारी प्रत्येक व्यक्ति को परिवार के सदस्य मानकर साथ लेकर चलेंगे : डिप्टी सीएम अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और भिलाई में साहू समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,,दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग एवं भिलाई में आयोजित साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज की संगठनात्मक सशक्तिकरण और आपसी एकता ही प्रगति का मजबूत आधार है। नव पदाधिकारी समाज को जोड़ने और सेवा भावना से कार्य करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जिला साहू संघ दुर्ग, तहसील साहू संघ दुर्ग शहर, धमधा एवं अहिवारा के शपथ ग्रहण समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामूहिक विकास को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला एवं तहसील अध्यक्ष अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परिवार के सदस्य की तरह साथ लेकर चलेंगे।

 

श्री साव ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान साथियों का सम्मान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने समाज को परिवार के रूप में देखने, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को संगठन से जोड़ने और युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार, विचार और दिशा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज साहू समाज हर चुनौती का सामना करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में युवा नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

 

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने कहा कि संगठन का कार्य नम्रता, धैर्य और सबकी बात सुनकर करना है। पदाधिकारियों को समयदान की भावना से दायित्व का निर्वहन करना है। साथ ही प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन, पंजीयन व्यवस्था को मजबूत तथा सामूहिक कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करना आज की प्राथमिकता है। सभी को मिलकर साहू समाज को एक आदर्श समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया।

 

समारोह में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, श्री जागेश्वर साहू जी, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू जी, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, श्री विपिन साहू जी, श्री दीपक ताराचंद साहू जी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू जी, श्री लखनलाल साहू जी, श्री नंदलाल साहू जिला, श्री चंद्रभूषण साहू जी, श्री रमेश साहू जी, श्री कृष्णा साहू जी, श्री सुनील साहू जी, श्री राकेश साहू जी, श्री ललित साहू, श्री सोहन साहू जी, पदाधिकारी, श्री पुसउ साहू जी, पोषण साहू, जिला, तहसील पदाधिकारी गण एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

….. ……

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker