RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने प्रदेश भर में जमीन गाइडलाइन की दरों के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

 

The Narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर/29 नवंबर 2025। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन की दरों के विरोध में तथा बढ़ी गाइडलाइन की दरों की वापसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला प्रदेश के सभी जिलों में जलाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूटा है। किसान खेती जमीन खरीद नही पायेगा, न ही जरूरत पर जमीन बेच पायेगा। चंद भाजपाई सत्ताधीशों को फायदा पहुंचाने यह निर्णय लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया है कि जब तक भूमि के सरकारी दरों में कटौती नहीं होगी कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी।

 

आज बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सभी जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button