BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा : संविधान लोकतंत्र की गीता

The narad news 24,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में बुधवार को संविधान दिवस पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल ने संविधान को नमन किया तथा संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री जम्वाल ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की गीता है। यह देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। हम सबका कर्तव्य है कि हम इसे आत्मसात कर संविधान निर्माताओं के स्वप्नों को साकार करने प्रतिपल संकल्पित रहें। देश के सभी लोगों को संविधान का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां भारती, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, मोहन पवार, अनुराग अग्रवाल, शंकर अग्रवाल एवं राकेश पांडे आदि उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button