BJPBJP CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार के कामों पर विश्वास करते हुए नक्सली बड़ी संख्या में आत्म-समर्पण कर रहे

प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा : सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य से नक्सलियों के हौसले पस्त, अब नक्सली भाग खड़े होने के लिए विवश हो रहे

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शुक्रवार को बस्तर में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा किए गए आत्म-समर्पण को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सलियों के समूल खात्मे के संकल्प का साकार होना बताया है। प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य व प्रयासों से नक्सलियों के हौसले इतने पस्त हो गए हैं कि अब नक्सली भाग खड़े होने के लिए विवश हो रहे हैं। इसलिए आज आत्म-समर्पण करने वाले नक्सलियों की कतार इतनी लम्बी हो गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कामों पर विश्वास करते हुए नक्सली बड़ी संख्या में आत्म-समर्पण कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का जो संकल्प व्यक्त किया था, वह सिद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को 210 नक्सलियों के आत्म-समर्पण की जिक्र करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि अब पूरे देश से नक्सली समाप्त हो जाएंगे, और आदिवासी अंचल में सुख-शांति, समृद्धि व प्रगति दिखाई देने लगेगी। भाजपा की विचारधारा ही अंत्योदय व सर्वतोमुखी विकास की ओर अग्रसर होने की है और उस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। निश्चित ही छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में एक भी नक्सली नहीं बचेंगे और आदिवासी अंचल विकास की गाथा लिखेगा, यह भाजपा का संकल्प है।

————-

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker