क्राइमछत्तीसगढ़

बेंगलुरु में युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की:सिर पर कुकर मारा, अफेयर का शक था; दो साल से साथ थे

कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार (27 अगस्त) को एक युवक ने अपनी 24 साल की लिव-इन पार्टनर के सिर पर प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ था।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान वैष्णव और युवती की देवा के रूप में की गई। पिछले दो साल से दोनों बेगुर स्थित माइको लेआउट इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। वैष्णव एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। देवा एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी।

दोनों के घर में शादी की बात चल रही थी
वैष्णव केरल के कोल्लम और देवा तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी रिलेशन के बारे में बता रखा था। शादी की बात भी चल रही थी। हालांकि, वैष्णव को देवा का किसी और के साथ अफेयर होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

देवा के फोन आने पर वैष्णव ने प्रेशर कुकर से मारा
दोनों के झगड़े होते थे तो घरवालों ने कई बार उन्हें समझाया था। देवा और वैष्णव के बीच कलह की जानकारी पड़ोसियों को भी थी। पुलिस ने बताया कि रविवार (27 अगस्त) को देवा को किसी का फोन आया। इसी के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

शाम करीब 5 बजे खाना बनाने के दौरान वैष्णव ने गुस्से में आकर देवा के सिर पर प्रेशर कुकर मार दिया। सिर से काफी खून बहने के कारण देवा की मौत हो गई। देवा की मौत के बाद वैष्णव फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button