छत्तीसगढ़राजनीति

राष्ट्रपति ने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद:बेटी इतिश्री के साथ की आरती, राज्यपाल और CM भी संग; लॉन्च करेंगी ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम

THE NARAD NEW24…………………….राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन और आरती की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति यहां से शांति सरोवर आश्रम पहुंचेंगी। जहां वे ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी।

जगन्नाथ मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से राष्ट्रपति से मुलाकात की।

इससे पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। मेयर ने राष्ट्रपति को चांदी से बनी शहर की चाबी भी सौंपी। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पुलिस के जवानों ने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। पेशे से बैंकर इतिश्री अपने पिता श्यामचरण मुर्मू और दो भाइयों को खोने के बाद बेहद कठिन समय में मां द्रौपदी मुर्मू का सहारा बनीं थीं।
रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति को सौंपी शहर की चाबी।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker