छत्तीसगढ़राजनीति

एयरपोर्ट पर जवान दे रहे गार्ड ऑफ ऑनर, पहली बार बेटी इतिश्री भी साथ; परेशानी से बचने इस रूट से जाएं: राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर पहुंचीं

THE NARAD NEWS24…………….राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जवान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे रहे हैं। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी हैं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। पेशे से बैंकर इतिश्री अपने पिता श्यामचरण मुर्मू और दो भाइयों को खोने के बाद बेहद कठिन समय में मां द्रौपदी मुर्मू का सहारा बनीं थीं।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और सेना के जवान भी वहां मौजूद हैं। करीब 15 मिनट रुकने के बाद राष्ट्रपति अगले कार्यक्रम के लिए निकलेंगी।

शांति सरोवर आश्रम ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम करेंगी लॉन्च

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू सीधे शांति सरोवर आश्रम पहुंचेंगी। वहां वे ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी। फिर दोपहर में राजभवन में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता की ओर से आयोजित भोज में शामिल होंगी। रायपुर में वे महंत घासीदास संग्रहालय भी जाएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन यानी की एक सितंबर की सुबह बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button