छत्तीसगढ़राजनीति

दो दिन के लिए रायपुर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह:अपने साथ लेकर आ रहे आरोप पत्र, एक महीने से दिल्ली में चल रहा था मंथन

THE NARAD NEWS24…………………….केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिन के लिए रायपुर आ रहे हैं। वे कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बनाया गया आरोप पत्र साथ लेकर आएंगे। आरोप पत्र समिति ने करीब एक महीने पहले शाह को आरोपों का पुलिंदा दे दिया था। तब से लेकर अब तक इन आरोपों को शाह की निगरानी में एक एजेंसी ने नया रूप दिया है। इसमें क्या-क्या आरोप होंगे, इसके बारे में छत्तीसगढ़ में भी किसी नेता कोई जानकारी नहीं है।

आरोप पत्र का प्रिंट भी दिल्ली में खुफिया तरीके से किया गया है। 2 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम 20 साल बाद भाजपा का आरोप पत्र अमित शाह जारी करेंगे। बता दें कि 2003 में जोगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाया गया था। उस समय इसके संयोजक बृजमोहन अग्रवाल थे। उन्होंने 44 पेज का आरोप पत्र बनाया था। इसके बाद से भाजपा ​की सरकार थी इसलिए आरोप पत्र बनाया नहीं गया।

आरोप पत्र जारी करने के बाद वे खैरमाल, अर्जुन्दा सराईपाली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां उनका जनजातियों द्वारा उनका अभिनंदन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे आदिवासी वोट को साधने की तैयारी में है। महासमुंद जिले की 4 में से 2 विधानसभा पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। पहली बार मंच पर खल्लारी से अलका चंद्राकर और सराईपाली की सरला कोसरिया प्रत्याशी भी शाह के साथ होगी। इसलिए यह कार्यक्रम भाजपा का चुनावी आगाज भी माना जा रहा है। शाम को 6 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker