क्राइमछत्तीसगढ़

चाकू से पेट और पीठ पर किए तीन वार; दो महीने पहले ही हुई थी शादी : बहन से लव मैरिज करने पर दोस्त की हत्या

THE NARAD NEWS24 …………………छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या उसके ही एक पुराने दोस्त ने की है। इस हत्या की असल वजह आरोपी की मुंहबोली बहन के साथ दोस्त ने पहले अफेयर किया। फिर मौका देखकर उन्होंने छिपकर लव मैरिज कर ली। जिसके बाद से दोनों दोस्तों के में दुश्मनी हो गई थी। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज नंदा श्याम नगर तेलीबांधा में रहता था। वो समान खरीदने बेचने का धंधा करता था। वहीं पास में उसका दोस्त राजेन्द्र राजपूत भी रहता है। दोनों पुराने अच्छे दोस्त थे। इसी बीच नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्यार हो जाता है। दोनों ने अफेयर के बाद 2 महीने पहले ही शादी की थी। ये बात आरोपी राजेन्द्र को पंसद नही आई। तभी से दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर वो आपसी दुश्मनी में बदल गई।

पुराने दोस्तों के बीच बहन से लव मैरिज को लेकर रंजिश हो गई थी।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker