छत्तीसगढ़राजनीति

घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता होगा:प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वालों को मिलेगा फायदा, बाकियों को राहत नहीं

THE NARAD NEWS24…………………………केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। हालांकि इस कटौती का फायदा सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वालों को मिलेगा। इस योजना के लाभार्थियों को पहले ही 200 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। यानी अब कुल सब्सिडी 400 रुपए हो जाएगी। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी है।

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।

अन्य को जून 2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी
उज्जवला योजना के अलावा अन्य लोगों को जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।
उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

आवेदक महिला होनी चाहिए।
महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
महिला BPL परिवार से होनी चाहिए।
महिला के पास BPL कार्ड तथा राशन कार्ड होना चाहिए।
आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button