छत्तीसगढ़राजनीति

राहुल गांधी का रायपुर दौरा 2 को:युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित; छत्तीसगढ़ में 48 लाख युवा वोटर, इनमें 4.43 लाख पहली बार करेंगे मतदान

THE NARAD NEWS24……………………..कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं। माना जाता है कि युवा मतदाता प्रदेश में किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या इससे पहले छत्तीसगढ़ दौरा कर युवाओं के लिए कई घोषणाएं की थी।

प्रदेश में करीब 48 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। इनमें फर्स्ट टाइम वोट करने वाले यूथ की संख्या लगभग 4 लाख 43 हजार है। इसलिए दोनों ही पार्टियां यूथ पर फोकस कर रही हैं। युवाओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। रायपुर में होने वाली राहुल गांधी की सभा भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
यूथ वोटर्स पर सभी पार्टियों की नजर है।(फाइल फोटो)

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker