छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

रोवर ने चांद पर गड्‌ढा देखकर रास्ता बदला : 5 मीटर रेंज वाले नेविगेशन कैमरे ने रुकावट पहचानी, रूट बदला

THE NARAD NEWS24……………… प्रज्ञान रोवर ने गड्ढा देखकर रास्ता बदला, 5 मीटर रेंज वाले नेविगेशन कैमरे ने रुकावट पहचानी

चंद्रयान-3 रोवर के नेविगेशन कैमरे ने 27 अगस्त को ये तस्वीरें लीं थीं।
चंद्रयान-3 रोवर के नेविगेशन कैमरे ने 27 अगस्त को ये तस्वीरें लीं थीं।
इसरो ने बताया है कि 27 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के सामने 4 मीटर चौड़ा क्रेटर यानी गड्ढा आ गया था। ये रोवर से 3 मीटर आगे था। ऐसे में रोवर को रास्ता बदलने का कमांड दिया गया। रोवर के ऑपरेशन सेमी-ऑटोनॉमस हैं। इसे चलाने के लिए ग्राउंड स्टेशन से कमांड दिए जाते हैं।

चंद्रयान-3 रोवर के नेविगेशन कैमरे ने 27 अगस्त 2023 को ये तस्वीर ली थी।

ये खबर अहम क्यों है: रोवर ने दूसरी बार क्रेटर का सामना किया है। इससे पहले यह करीब 100 मिमी गहराई वाले छोटे क्रेटर से गुजरा था। रोवर का नेविगेशन कैमरा केवल 5 मीटर तक की ही इमेज भेज सकता है। ऐसे में एक बार कमांड देने पर यह अधिकतम 5 मीटर की दूरी तय कर सकता है। अगर रोवर गड्ढे में गिर जाता तो मिशन फेल हो सकता था।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button