BJP CGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

बेमेतरा में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन,  युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हुए शामिल 

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, 25 सितम्बर 2025।बेमेतरा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) बेमेतरा के तत्वावधान में आज राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ‘नमो युवा रन – एक दौड़ नशा मुक्त भारत के लिए’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत की क़ृषि उपज मंडी से विधायक साहू ने युवाओं को सिटी बजाकर नमो युवा रन का शुभारंभ किया l नमो युवा रन सिग्नल चौक प्रताप चौक सहित नगर के विभिन्न चौक चौराहो से होते हुए पुनः क़ृषि उपज मंडी मे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया।क़ृषि उपज मंडी मे दौड़ मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विधायक साहू के हाथो मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री दीपेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ केवल खेलकूद का आयोजन नहीं है, बल्कि एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा ही मजबूत भारत के निर्माण की नींव हैं।दौड़ में शामिल युवाओं ने “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को दोहराया और समाज को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दिखाई। विधायक श्री साहू ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त माध्यम है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, पार्षद निखिल साहू, पार्षदप्रतिनिधि रोशन दत्त, भाजपा युवा नेता धर्मेंद्र साहू, डॉ. विनय साहू, आयुष शर्मा, गजेंद्र साहू सहित स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker