RIAPURRIAPUR BREKING NEWSॐ शांतिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश उपासने जी की पूज्य माताजी श्रीमती रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

जनसेवा एवं समाजहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उपासने परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।  संतोष पाण्डेय सांसद व मुख्य प्रवक्ता छत्तीसगढ़ भाजपा

The Narad News 24,,,,,रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश उपासने जी की पूज्य माताजी श्रीमती रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

[ आज शाम साढ़े छह बजे रायपुर शहर की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने का 94 वर्ष की आयु में वी वाय अस्पताल में निधन हो गया। उनका जन्म 28 अप्रेल 1933 को महाराष्ट्र के परतवाड़ा में हुआ। उनका विवाह आकोट के श्री दत्तात्रेय प्रह्लाद उपासने के साथ हुआ। उनके चार पुत्र हैं जगदीश सच्चिदानंद गिरीश और हेमंत वह प्रारंभ से ही भारतीय जन संघ की कार्यकर्ता रही पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों के लिए समर्पित रहा रजनी ताई ने अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अनेक आंदोलन किए और जेल गई आपातकाल के विरुद्ध रजनी ताई ने भूमिगत आंदोलन का सफल संचालन किया उनके तीन पुत्र मीसा में जेल में बंद रहे उन्होंने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे । 1977 में जनता पार्टी की सरकार में वे रायपुर शहर से विधायक चुनी गई । समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष रही विभिन्न संगठन के पदों पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने काम किया महिला मोर्चे को खड़े करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही कांग्रेस सहित भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के और राजकीय नेताओं के उनके घनिष्ठ संपर्क थे अटल जी आडवाणी जी सुषमा स्वराज जी राजमाता जी विद्या चरण शुक्ला जी अर्जुन सिंह जी सुंदरलाल पटवा जी वीरेंद्र कुमार सकलेचा जी कैलाश जोशी जी सहित अनेक नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध रहे यही कारण है कि कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने उन्हें फोन पर सीधे बातचीत की उनका हाल-चाल जाना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

जनसेवा एवं समाजहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उपासने परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

संतोष पाण्डेय सांसद व मुख्य प्रवक्ता छत्तीसगढ़ भाजपा

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button