RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

नेत्रोत्सव के पावन अवसर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, समिति अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने कहा – “यह केवल परंपरा नहीं, भक्तों और भगवान के मिलन का भाव है”

भगवान जगन्नाथ के नेत्रोत्सव में श्रद्धा की उमड़ी बयार, आज से स्वस्थ घोषित, कल नगर भ्रमण को होंगे प्रस्थान

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में आज गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ के पावन नेत्रोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं वैदिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ, मंदिर में 15 दिवसीय ‘अनवसर काल’ की पूर्णता पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को पंचामृत से स्नान कर ‘नेत्रान्जन’ विधि द्वारा उनके नेत्रों का शुभ उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष वेदपाठ, महाआरती, संकल्प पूजा, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का आनंद लिया, आयोजन का सफल संचालन श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया,

उन्होंने बताया कि यह दिन भगवान के पुनः दर्शन’ का प्रतीक है, और कल 27 जून को तीनों देवता विशाल रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे, जिसके लिए रथ निर्माण, मार्ग सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं, साथ ही श्री मिश्रा ने कहा कि नेत्रोत्सव रथयात्रा का आध्यात्मिक आरंभ बिंदु है और भगवान स्वयं भक्तों के बीच आकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker