छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर विधायक दीपेश साहू ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक धरोहर को अपूरणीय क्षति :- दीपेश साहू 

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “डॉ. दुबे जी का जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और हास्य व्यंग्य की परंपरा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल बेमेतरा की माटी के लाल थे, बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान थे।”विधायक श्री साहू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी ने अपनी विशिष्ट शैली, प्रखर व्यंग्यबुद्धि और जनभाषा में रचनात्मकता के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनकी कविताएं, मंचीय प्रस्तुति और लेखनी में आम जन की पीड़ा और हँसी दोनों साथ-साथ झलकती थीं।”उन्होंने कहा, “ऐसे विलक्षण साहित्यिक व्यक्तित्व का निधन न केवल साहित्यिक समाज के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक गहरी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।”

अंत में विधायक श्री साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि “वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker