CONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बिलाईगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़ विधायक

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें जी ने कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में ली भागीदारी

Bilaigarh MLA Kavita Pran Lahren ji participated in the important meeting of the Congress Legislature Party

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की अहम संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं विधायक एक मंच पर एकत्र हुए। इस बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय श्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी के अन्य राष्ट्रीय सचिवगण तथा कांग्रेस विधायक दल के सदस्यगण शामिल हुए।

 

इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

 

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठनात्मक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे भविष्य की दिशा तय की जा सके।

 

इस दौरान विधायक कविता प्राण लहरें ने कहा,

“कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध रही है। हम संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य पूरी ऊर्जा से करेंगे।”

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker