BREKING NEWSCONGRESHEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दंतेवाडाराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा

दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/29 मई 2025। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई 2025 को किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 कि.मी. की न्याय पदयात्रा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ संपन्न हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम हुआ है अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से भविष्य में भी कई मामले होने की आशंका है इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 4 दिन की पदयात्रा निकाली।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

पदयात्रा के समापन एवं कलेक्ट्रेट घेराव के अंतिम दिन पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पूर्व विधायक देवती कर्मा, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, बीरेश ठाकुर, भुवनेश्वर बघेल, छबीन्द्र कर्मा, रेखचंद जैन, महामंत्री सकलेन कामदार, सुबोध हरितवाल, अवधेश गौतम, सुशील मौर्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, तुलिका कर्मा, पूर्णचंद पाढ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker