RIAPURकैबिनेट मंत्रीखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़विधायकव्यापारशिक्षा
जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का किया गया आयोजन, कुल 10 हजार 743 आवेदनों का निराकरण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल, कहा सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का हो रहा है निराकरण
The Narad News 24,,,,रायपुर, / सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।
समाधान शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने हेतु समाधान शिविर किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत की सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा एवं श्रीमती शैल साहू, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित थे।

इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर के तहत कुल 10 हजार 743 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण कर दिया गया।



