छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

समाधान शिविर, दारगांव में शामिल हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, – सुशासन तिहार के अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के दारगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक साहू ने जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक साहू ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने पर विशेष बल दिया। इस दौरान पत्र हितग्राहियो को विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ भी दिलवाया और प्रमाण पत्र भी सौपे l

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि “कोई भी नागरिक निराश होकर शिविर से वापस न लौटे।”

 

शिविर के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तैयारी के साथ आएं क्योंकि जनता की समस्याओं के अनुरूप उनसे भी सवाल किए जाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की सोच को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा – “छत्तीसगढ़ तभी आगे बढ़ेगा जब गांव आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा आप सभी की जागरूकता ही शासन-प्रशासन को दिशा देगी।”

 

विधायक साहू ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सुबह 10 बजे से ही शिविर में सक्रिय रूप से मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने कहा – “मैं खुद 10 वर्षों तक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहा हूं, इसलिए कर्मचारियों की पीड़ा को समझता हूं। लेकिन आज एक जनसेवक के रूप में यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि जनता को कोई कठिनाई न हो।”

इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की मांग पर विधायक साहू ने कलस्टर भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस दौरान तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन् द्रसाहू दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल मंडल अध्यक्ष बेरला डोमेन्द्र राजपूत सरपंच गण ग्रामवासी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button