ऐतिहासिक गांधी मैदान से संविधान बचाओ रैली के लिए गिरीश दुबे, विकास उपाध्याय के नेतृत्व में जांजगीर चांपा के लिए निकले कांग्रेसजन
Congressmen headed to Janjgir Champa under the leadership of Girish Dubey and Vikas Upadhyay for the Save Constitution Rally from the historic Gandhi Maidan

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छ.ग.)। उपाध्याय ने बताया कि आज जांजगीर चांपा में होने वाले विशाल रैली एवं आमसभा के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान के कांग्रेस भवन से शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में राजधानी सहित आस-पास के कांग्रेसजन कार्यक्रम को सफल बनाने एकजुटता के साथ निकले।
उपाध्याय ने बताया कि आज का यह होने वाला रैली एवं आमसभा छत्तीसगढ़ के इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि जिस प्रकार सत्ता में बैठे लोग आये दिन संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और इनकी इस सोच के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी किस प्रकार लड़ाई लड़ रहे हैं और इनके इस लड़ाई में तमाम कांग्रेसजन मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं एवं ‘‘खतरे में संविधान, जागो हिंदुस्तान’’ के नारे को बुलंद कर रहे हैं। आज के इस ऐतिहासिक रैली एवं आमसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट जी के साथ प्रदेश के तमाम बड़े नेता संबोधित करेंगे।
