EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  विधायक मोतीलाल साहू ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Results of High School and Higher Secondary examinations released: Chief Minister Vishnu Dev Sai and MLA Motilal Sahu congratulated and wished the successful candidates

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 7 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo साय जी के साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया।

इस अवसर पर सभी अभिभावकों और शिक्षकगणों को भी बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण रह जाने वाले विद्यार्थियों को अगली परीक्षा के लिए फिर से दोगुने उत्साह के साथ तैयारी करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि असफलता से विद्यार्थी निराश न हो, क्योंकि जीवन में असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य श्री मोती लाल साहू, माध्यमिक शिक्षा की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker