RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मुख्यमंत्री का ऊर्जा विभाग फिर भी प्रदेश डूबा रहा अंधेरे में – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

बारिश से पहले आए आंधी तूफान में ही ट्रिपल इंजन सरकार फेल 24 घंटे होने को आए रायपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में अभी भी लाइट गोल कल शाम से बिजली के पोल एवं गिरे हुए पेड़ो को अब तक नहीं उठाया गया है,,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कल दोपहर को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में कड़ी आँधी-तूफान के आने से विद्युत पोल, विद्युत तार एवं बड़े-बड़े वृक्ष गिरने से काफी क्षति हुई, लेकिन बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार का इस प्रकार की प्रकृति आपदा हेतु किसी प्रकार की व्यवस्था की कोई तैयारी नहीं।

आज पूरे 24 घंटे का समय बीत जाने के पश्चात् भी शासन-प्रशासन की कोई जिम्मेदारी दिखाई नहीं दे रही है। सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी, नगर निगम अमला, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी यहाँ तक कि बीजेपी के कोई नेता, जनप्रतिनिधि की भी कोई प्रतिक्रिया नजर नहीं आ रही और बड़े शर्म की बात है छत्तीसगढ़ में ऊर्जा विभाग की बागडोर भी मुख्यमंत्री जी के हाथ में है फिर भी पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहा। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कड़े शब्दों में कहा क्या ऐसे दिनों के लिए ही जनता ने अपनी सरकार का चुनाव किया है, नहीं! जनता का चुनाव तो इसलिए होता है ताकि सरकार हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करे, लेकिन यहाँ तो ठीक इसके विपरित की दशा दिखाई पड़ रही है। कल शहर में आधे से ज्यादा स्थानों की विद्युत लाईनें ध्वस्त थीं, जिसकी वजह से कई स्थानों में रात्रि तक लाईट बंद रहीं एवं कई स्थानों की विद्युत लाईनें अभी तक सुधरी नहीं। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में पार्षद महापौर विधायक सांसद नदारत हो चुके हैं, बारिश से पहले आए आंधी तूफान में ही ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी ना फोन उठाएं ना जवाब देने को तैयार जनता बहुत ज्यादा त्रस्त हुई। 24 घंटे होने को आए रायपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में अभी भी लाइट गोल, कल शाम से बिजली के पोल एवं गिरे हुए पेड़ो को अब तक नहीं उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पास क्या इसका कोई जवाब है, यदि है तो बताये और नहीं है तो मुख्यमंत्री जी को अपने पद से इस्तीफा देना होगा।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button