BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरभाजपा मिडिया प्रभारी अमित चिमनानीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान छत्तीसगढ़ में 1 मई से लेकर 10 मई तक – किरण सिंह देव

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे* *केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ (संशोधन) कानून और मुसलमान वक्फ (निरसन) कानून के संसद में पारित होने के पश्चात पार्टी द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 1 मई से लेकर 10 मई 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जाएंगे। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह प्रवास होगा और इस दौरान वह आउटरीच गतिविधियों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि प्रदेश इकाई द्वारा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेः-

 

*प्रेस कॉन्फ्रेंस*

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

वह वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे, जिसका उद्देश्य वक्फ संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाना है इसके लाभ, कांग्रेस के तहत वक्फ का दुरुपयोग (विशेष रूप से 2013 के संशोधन), और भाजपा द्वारा पारदर्शिता, संस्थागत क्षमता और वास्तव में मुस्लिम समुदाय के विकास करने की प्रतिबद्धता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्फ़ बोर्ड द्वारा स्थानीय स्तर पर किए गये अवैध अतिक्रमण के मुद्दे को भी उजागर किया जाएगा।

 

सम्मेलन

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि मुस्लिम और अन्य समुदायों के धार्मिक नेता, डॉक्टर, कलाकार, वकील, शिक्षाविद, महिला कार्यकर्ता, मीडिया प्रमुख और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को आमंत्रित किया जाएगा एवं टाउन हॉल आयोजित किया जाएगा। “उम्मीद अधिनियम“ के प्रावधानों और उसके लाभों पर भी चर्चा की जाएगी।

 

*विशेष वर्ग संपर्क*

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि केंद्रीय नेतागण विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगेः-

 

*महिला संवादः* अल्पसंख्यक मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय नेता करेंगे। वक्फ संशोधन एक प्रगतिशील और महिला-हितैषी सुधार हैं इसके तथ्य रखे जाएंगे। इन कार्यक्रमो में प्रभावशाली महिला नेताओं जैसे कलाकारों और स्थानीय रूप से विश्वसनीय आवाज़ों को आमंत्रित किया जाएगा।

 

*धार्मिक नेता एवं इमाम संवादः* अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उलेमाओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनकी अध्यक्षता केंद्रीय नेता करेंगे। बैठक का उद्देश्य सरकार की धार्मिक अधिकारों के प्रति सम्मान की भावना को उजागर करना होगा, साथ ही सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नए संशोधन के सकारात्मक पहलुओं को साझा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

*ईसाई समुदाय संवाद (ईसाई सद्भाव बैठकें)ः* – अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख ईसाई नेता, केंद्रीय नेताओं के साथ मिलकर प्रमुख प्रदेशों में ईसाई सद्भाव बैठक आयोजित करेंगे, जहाँ पर ईसाई जनसंख्या उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहेगी।

 

जनजाति समुदाय संवाद :- जनजाति समुदाय संवाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा, केंद्रीय नेतागण की अध्यक्षता में प्रमुख जनजातीय हस्तियों सरपंचों, मुखियाओं, पुजारियों, शिक्षकों और निर्वाचित पेसा अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएगी। इन बैठकों का उद्देश्य जनजातीय-प्रधान क्षेत्रों में सार्थक चर्चा करना होगा। इसका लक्ष्य यह संप्रेषित करना है, कि भाजपा नए आदेश के अंतर्गत वक्फ अतिक्रमण से जनजातीय भूमि की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

*उम्मीद पर चर्चा*

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि यह पहल स्थानीय स्तर पर मुस्लिम नागरिकों के साथ अनौपचारिक और ईमानदार संवाद को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखती है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून को लेकर कांग्रेस द्वारा गलत जानकारी लोगों तक फैलाई जा रही है। इसकी वास्तविकता को लेकर ही हम समाज तक जा रहे हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान मुस्लिम समाज को हुआ है। चंद प्रभावशाली लोगों के हाथों में होने की वजह से इस संपत्ति का लगातार गलत उपयोग किया गया।

 

इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री व नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पाण्डेय भी मौजूद रहें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker