RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पार्षदराजनीति

जनता की आवाज़ और विपक्ष की बात सुनने का साहस न्नहीं जुटा पा रहे भाजपा पार्षद

कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा आज सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने सभापति जी के आदेश की लगातार अवमानना करते हुए विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया

The Narad News 24,,, रायपुर में जनता की आवाज़ और विपक्ष की बात सुनने का साहस न्नहीं जुटा पा रहे भाजपा पार्षद

कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा आज सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने सभापति जी के आदेश की लगातार अवमानना करते हुए विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया

हमे सभापति जी के द्वारा बोलने का अवसर दिया गया तब हम अपनी बात रख रहे थे परंतु भाजपा पाषदों ने सामने आकर हल्ला शुरू कर दिया और हमारी बात जनता की आवाज़ को संख्या बल के दम पर दबाने का प्रयास किया । जब हमें अपनी बात रखने ही न्ही दिया गया तो हम कांग्रेस पार्षद दल ने बहिर्गमन किया । और रही आज के एजेंडे की बात तो एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने समान्य सभा में कहा एक राष्ट्र एक चुनाव लागू कराना इतना आसान और व्यवहारिक न्ही लगता है ।

इस सरकार ने तो नगरीय निकाय चुनाव को समयवधि के बाद कराया और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करा भी नहीं पायी ।

आगे शेख मुशीर ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने से पहले अति आवश्यक है इस बात को ध्यान में रखना की इस प्रणाली से लोकतन्त्र स्थापित होता है और इसे बेहद मज़बूती से और सभी दलों को साथ लेकर जनता की सहमति से सविंधान के दायरे में रहकर लागू करना उचित होगा ।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button