छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

हनुमान जन्मोत्सव पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मे की पूजा अर्चना 

On the occasion of Hanuman Jayanti, Bemetara MLA Dipesh Sahu offered prayers at Dakshin Mukhi Hanuman Temple

 

:the Narad News 24,,,,,12 अप्रैल 2025: बेमेतरा, आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने नगर के घड़ी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर ,महेश चौक स्थित बाबा राम देव मंदिर, पांडे तालाब के पास हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री साहू ने नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों और देवलयों में भी दर्शन पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा,“श्री हनुमान जी पराक्रम, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, विनम्रता और सत्पथ पर चलकर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। मैं बेमेतरा वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। बजरंगबली सभी को बल, बुद्धि और भक्ति प्रदान करें।”

 

पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक श्री साहू ने अपने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता और सेवा भावना का परिचय दिया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा पार्षद विकाश तम्बोली पार्षद गौरव साहू पार्षद नीतू कोठारी, रोशन दत्ता, अनिल रजक, किशोर तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता ,श्रद्धालुगण ,नगरवासी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button