RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

एनएचएम को 20 साल पूरे, 15 अप्रैल को बिलासपुर में राज्य स्तरीय महासम्मेलन प्रदेश भर के सभी एनएचएम कर्मचारी लेंगे सामूहिक अवकाश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों एनएचएम संविदा कर्मचारी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित मिरी,डॉ रविशंकर दीक्षित, कौशलेश तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम मोहन दुबे और प्रदेश मिडिया प्रभारी पूरन दास ने बताया कि सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

 

प्रदेश महासचिव कौशलेस तिवारी ने कहा कि “महासम्मेलन में भाग लेनेप्रदेश के सभी एनएचएम कर्मी सामूहिक अवकाश लेकर बिलासपुर रवाना होंगे। यह सम्मेलन हमारे अधिकारों के लिए एकजुटता का प्रतीक है।”

ज्ञातहो कि राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन 12 अप्रैल 2005 को भारत सरकार ने ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए इस मिशन का शुरुआत किया था जो आज मिल का पत्थर साबित हुवा हैं और आमजनता को इसका बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा हैं.

 

एनएचएम कर्मियों का कहना है कि बीते 20 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर कार्य करने के बावजूद उन्हें आज तक नियमितीकरण, ग्रेड-पे, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा अवकाश जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। कोरोना महामारी के दौरान कई कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दीं, फिर भी उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

महासम्मेलन के माध्यम से कर्मचारी सरकार का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर आकर्षित करेंगे और शीघ्र समाधान की अपेक्षा करेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button