कैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरनारायणपुररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

किसानों को मिली राहत, मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छोड़ा गया नहर में पानी 

छत्तीसगढ़ में बस्तर के किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल सांसधान मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर किसानों के हित में पानी छोड़ा गया

 

The Narad News 24,,,,,जगदलपुर / नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल सांसधान मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर किसानों के हित में पानी छोड़ा गया। गौरतलब है कि फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान इंद्रावती नदी से पानी की मांग को लेकर लगातार पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे थे।

इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खण्डसरा, नहरनी, केशरापाल, कुम्हली, फ़ाफनी, मूरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुडा के किसानों ने सिंचाई के लिये पानी कि मांग की।

 

जिस पर विभागीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के पश्चात आज दिनांक 1 अप्रैल 2025 को कोसार्टेडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6.00 क्यूमेक जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया। कुल 10 mcm पानी सिंचाई हेतु बांध से विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर किसानों द्वारा मंत्री श्री केदार कश्यप जी को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों के अविलंब निर्माण की मांग की गई है।

जिसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा की विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों को सिंचाई के लिये पानी मिल रहा है। किसानों की मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी फसलों को पानी मिलेगा। नहर में पानी छोड़ने से किसानों की सिंचाई की समस्या हल होगी।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker