BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

जिपं सदस्य अन्नू तारक ने भी थामा भाजपा का दामन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने मंत्री वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में पार्टी का गमछा पहनाकर तारक को प्रदान की सदस्यता

Zila Panchayat member Annu Tarak also joined BJP, BJP state vice president Shivratan gave Tarak the membership by making him wear the party's towel in the presence of minister Verma and MLAs

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में गुरुवार को रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्र.-09 के विर्वाचित सदस्य अन्नू तारक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर श्री तारक को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री टंकराम वर्मां, विधायक त्रय अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू व गुरु खुशवंत साबेब सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने इस मौके पर श्री तारक का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे पार्टी की रीति-नीति और प्रतिबद्धता की प्रामाणिकता पर एक और सशक्त हस्ताक्षर निरुपित किया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। इससे प्रदेश में विश्वाय का एक अभूतपूर्व वातावरण निर्मित हुआ है और यह सत्य स्थापित हुआ है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। इस वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विचारधारा व कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो सत्ता को साध्य नहीं, अपितु जन सेवा का साधन मानकर कार्य करती है। जिपं सदस्य श्री तारक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एक ओर जहाँ देश का मान बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के नित-नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा से जुड़कर जनसेवा के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह (श्री तारक) भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

—————-

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker