RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवालस्वास्थ्य विभाग

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 17 मार्च, 2025/

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन विभाग), स्त्री रोग, अस्थि रोग, नाक, कान एवं गला रोग, चर्म रोग, शल्य रोग, मनोरोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग से संबंधिक बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा।

शिविर में सोनोग्राफी, ई.सी.जी., उच्च रक्तचाप, मधुमेह, समस्त रक्त जांच एवं जनरल चेकअप की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विधानसभा से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है, ताकि वे विभिन्न रोगों की जांच और उपचार करा सकें। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा , स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत अन्य मंत्रिगण एवं विधायक गण उपस्थित रहेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button