BREKING NEWSIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागखाद्य विभागछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनमुख्य निर्वाचन

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाई,02 बार लायसेंस एक सप्ताह के लिए और 4 बार दो दिन के लिए हुऐ निलंबित

6 बार को किया गया सीलबंद, दूसरे प्रांत सहित अन्य कमियां मिलने पर*

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 24 जनवरी 2025/ आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावडे़ एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के आबकारी अमले द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले के संयुक्त आबकारी टीम द्वारा 05 जनवरी को एफ.एल. 3 शेमरॉक ग्लोवल प्रा.लि. होटल बार की आकस्मिक जांच की गई थी और 12.300 बल्क लीटर हरियाणा प्रांत की नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जप्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था। इसी तरह 12 जनवरी को एफ.एल. 3 मिलानो फुड एण्ड कंपनी व्ही.आई.पी. रोड रायपुर की संभागीय उड़नदस्ता एवं जिला रायपुर की की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आकस्मिक जांच कर कुल 3.300 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जप्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था।

उपरोक्त अनियमितता गंभीर प्रकृति की होने के कारण कलेक्टर (आबकारी) द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत उक्त दोनो एफ.एल. 3 होटल वार लायसेंस को 07 दिवस के लिये निलंबित कर दिया गया है। जिसका आदेश आज 24 जनवरी को जारी किया गया है। इसके अनुसार 25 से 31 जनवरी 2025 तक के लिए एफ.एल. 3 सेमरॉक ग्लोबल प्रा.लि. होटल वार एवं एफ.एल. 3 मिलानो फुड एण्ड कंपनी व्ही.आई.पी. रोड को सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है। इसके पूर्व बार से पार्सल किये जाने के कारण एफ. एल. 3 ग्रैण्ड नीलम व्ही.आई.पी. रोड रायपुर, एफ.एल. 3 मेट्रो बार, एफ.एल. 3 योगी बार एवं एफ. एल. 3 शालू बार का होटल बार लायसेंस को 02 दिवस दिनांक 24 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक के लिये निलंबित कर सीलबंद किया गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker