BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुंगेली जिला अंतर्गत रामबोड़ गांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में लापरवाहीवश हुए घटना के लिए प्लांट के मालिक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,,,कुसुम स्टील प्लांट के मालिक को भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार का मिल रहा संरक्षण, बीजेपी की सरकार लापरवाह प्लांट के मालिक को बचा रही है,,

 

 

The Narad News 24,,,,,,,छत्तीसगढ़। रायपुर के पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने मुंगेली जिला के रामबोड़ गांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में लापरवाहीवश हुए घटना पर बयान दिया है कि बहुत ही शर्म की बात है कि छत्तीसगढ़ सहित केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब मजदूरों के साथ खड़े होने की बजाय प्लांट के मालिक जैसे उद्योगपति को बचा रही है और अपने संरक्षण में रखी हुई है। विकास उपाध्याय ने कहा कि सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में साइलो के गिरने से राखड़ में दबे एक इंजीनियर के अलावा और भी कई मजदूर के दबे होने व चार लोगों की मृत्यु हो जाने की खबर सामने आई है, ऐसे में केन्द्रीय गृह मंत्री जी का बयान आता है कि हम उस प्लांट के मालिक के साथ हर संभव मदद करेंगे।

विकास उपाध्याय ने कहा कि जब तक कुसुम स्टील प्लांट के मालिक पर एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और गरीबों के हित के लिए बड़ा आन्दोलन करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कुसुम स्टील प्लांट की घटना में मृतकों के परिवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा 50-50 लाख राशि मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग उठाई है और कहा कि गरीब मजदूरों के न्याय के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डीजीपी से मुलाकात भी करेंगे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker