BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रहरी अभियान में आई तेजी*

राजधानी के 15 प्रमुख चौक-चौराहों में ट्रैफिक होगा दुरूस्त, व्यस्तम मार्गाें से अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई चौड़ाई

 

 

 

 

वीआईपी रोड के पेड़ों की हुई छटाई, मार्गाें को अवरूद्ध करने वाले बिजली के पोल की शिफ्टिंग का कार्य जारी

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 04 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आमजनों को राहत देने राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सड़कों के किनारे लगे बोर्ड को हटाकर उन सभी मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है और सड़कों के किनारे लगे बिजली पोल से बाधित होने वाले सड़कों का चिंहाकन कर पोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन मार्गाें की चैड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित तौर सड़कों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से यातायात भी सुगम होगा।

नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर वीआईपी रोड के सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई की जा रही है। इसके लिए नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम वीआईपी रोड के अलावा प्रमुख जिन भी मार्गाें में वृक्षों की वजह से यातायात संचालन में बाधा आ रही है, उन वृक्षों की छटाई करेगी। रायपुरा ओव्हर ब्रिज के नीचे वाली सड़कों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बोर्ड्स को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है। शंकर नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे बिजली के पोल को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद उन मार्गाें को भी चौड़ा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर शहर की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक मार्गाें में पहुंचकर यातायात को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। साथ ही 3 जनवरी को कलेक्टर ने ट्रैफिक संचालन को बेहतर करने के लिए समीक्षा बैठक ली थी। कलेक्टर ने यातायात दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker