BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासांसद

संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा पहली बार सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने विपक्ष को सदन में घुसने से रोका

भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर काला धब्बा है,कांग्रेस

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष के सांसदों को सदन में प्रवेश से रोका गया। विपक्षी सांसदों के साथ सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने धक्का मुक्की किया। कांग्रेस के 81 वर्षीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष के साथ धक्का मुक्की किया गया। कांग्रेस की महिला सांसदों से अभद्रता किया गया। प्रियंका गांधी सहित महिला सांसदों से भाजपाई सांसदों ने धक्का मुक्की किया। भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर काला धब्बा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस घटना के बाद देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टार्गेट कर के सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने जो बयान दिया वह यह स्पष्ट करता है कि पूरा घटना क्रम सत्ता रूढ़ दल की सोची समझी साजिश है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चरित्र है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ की गयी टिप्पणी से देश का ध्यान भटकाने भाजपा ने यह षडयंत्र किया। डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत और अधिकारों के संरक्षक थे। बाबा साहब ने देश के वंचित वर्गो को संविधान के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा, वे नये भारत के भाग्य निर्माता थे, उनके बारे में टिप्पणी करना अमित शाह और भाजपा की फासीवादी सोच को प्रदर्शित करता है। भाजपा को यह कदापि भी बर्दाश्त नहीं हो रहा कि अंबेडकर की सोच के कारण देश के वंचित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। अमित शाह की टिप्पणी उनकी खुद की ही नहीं पूरी भाजपा और आरएसएस की गरीब पिछड़ा एवं वंचित वर्ग विरोधी सोच को सामने लाती है। बाबा साहब के प्रति किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनको माफी मांगनी चाहिए।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker