IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमुख्य निर्वाचनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेबस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

गुरु प्रकाश पर्व: राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य और मुख्य अतिथि युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ भव्य आयोजन

गुरु बालदास साहेब और गुरु खुशवंत साहेब: सतनाम समाज के प्रेरणास्त्रोत *आरंग नगर सतनाममय: सामाजिक एकता का प्रतीक बना आयोजन

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/आरंग, [16/12/24]

गुरु प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर विकासखंड आरंग के सतनामी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन परम पूज्य राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य और मार्गदर्शन, साथ ही मुख्य अतिथि युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब (अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, आरंग विधायक एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेश अध्यक्ष) की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब और मुख्य अतिथि युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब का नगरवासियों और सतनामी समाज के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब ने गुरु घासीदास बाबा जी के उपदेशों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया।

शोभायात्रा की शुरुआत मिनीमाता भवन से हुई, जिसे राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब और युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब ने घोड़े-बग्गी पर सवार होकर नेतृत्व किया। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सतनाम भवन पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे, धुमाल, बाजा और अखाड़ा दलों के प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

 

सतनाम भवन पहुँचने पर गुरु परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जोड़ा शेतखाम में पूजा-अर्चना की गई। राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब ने सतनाम धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज को सत्य, समानता और एकता का संदेश दिया। वहीं युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब ने समाज के युवाओं को सतनाम धर्म के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में सतनामी समाज के साथ-साथ नगर और क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और सर्वसमाज का उत्साहपूर्ण सहयोग,स्वागत प्राप्त हुआ। इस आयोजन में आरंग विकास खण्ड के सतनामी समाज अध्यक्ष यशवंत टंडन जी का विशेष सहयोग रहा। साथ मे आयोजन समिति से विक्रम परमार, ललित ढीढ़ी, धरम टंडन, खेमलाल खेलवार, टीकेश्वर गिलहरे, गोलू दिवान, राधेश्याम बंजारे, राजेश बारले,गणेश डहरिया, अनिल सोनवानी,देवराज जांगड़े,डॉ विष्णु भारद्वाज,वेदराम खुंटे गणेश बांधे,किशन भारद्वाज सहित के के भारद्वाज, डॉ गोविंद साहू , सालिक साहू , ध्रुवकुमार मिर्धा , विनोद साहू , देवनाथ साहू , राजा तंबोली , गजेन्द्र यादव , खिलेश धूरन्धर , वेदप्रकाश देवांगन , सतीश सोनकर , जीवन घृतलहरे, ललित गायकवाड, विमल सोनवानी सहित हजारों की संख्या में आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

*सत्य, समानता और एकता के मार्ग पर चलने का संदेश*

 

राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब और मुख्य अतिथि युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब ने धर्ममंच से समाज को सत्य, समानता और एकता का आशीर्वाद दिया। युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सतनाम धर्म न केवल आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है बल्कि सामाजिक विकास का मार्गदर्शक भी है।

यह आयोजन न केवल सतनाम समाज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक और अद्वितीय रहा। राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब और युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन ने इसे आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से ऐतिहासिक बना दिया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker