IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में 57 जोड़ों को गुरु खुशवंत साहेब ने आशीर्वाद दिया,सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद।*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की सराहना।समाज में समानता और सद्भाव का दिया संदेश।

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/आरंग, 15 दिसंबर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज आरंग के अंबेडकर भवन प्रांगण में 57 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

श्री गुरु साहेब ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सहायता प्रदान कर उनकी बड़ी जिम्मेदारी को साझा करती है। यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता और सद्भाव का प्रतीक भी है।”

उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को अपने जीवन में प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना बनाए रखने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के कुशल नेतृत्व में इस योजना का सफल क्रियान्वयन संभव हो पाया है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री के.के. भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डुमेंद्र साहू, जनपद सभापति श्रीमती दिव्या अनिल सोनवानी, सभापति गोविंद साहू, रिंकू चंद्राकर, किशोर साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती केशरी मोहन, और गायत्री परिवार से आशा वैष्णव, आशा साहू, रोहिणी साहू एवं संगीता साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

*गायत्री परिवार का विशेष सहयोग*

गायत्री परिवार के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री गुरु खुशवंत साहेब ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “समाज में इस प्रकार के आयोजनों के लिए गायत्री परिवार का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

कार्यक्रम के दौरान नवदम्पतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए राज्य सरकार की ओर से उपहार एवं वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker