BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

साइंस कॉलेज यूथ हब को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का बयान ,राजेश मूणत सत्ता के नशे में मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

कांग्रेस पार्टी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की लड़ाई लड़ेगी हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे

 

 

 

हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे*

 

यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे*

यूथ हब बचाओ मुहिम*

यूथ हब के लिए सत्याग्रह*

राजनीतिक हठधर्मिता के चलते विकास का विरोध, विनाश का समर्थन बंद करो राजेश मूणत – विकास उपाध्याय*

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। साइंस कॉलेज यूथ हब को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि बीजेपी सरकार बनते साथ बेरोजगारों से रोजगार छिनने का काम, जो लोग काम-धंधा कर रहे थे उनके पूरे परिवार को बेघर करने का काम उनका काम छिनने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे हैं। यह साइंस कॉलेज यूथ हब 8 से 9 करोड़ की लागत से बनी सरकार की योजना थी, स्मार्ट सिटी की योजना थी, जिसको इम्प्लीमेंट सरकार के अधिकारियों ने किया। जिसमें किसी भी प्रकार का विवाद नहीं, बल्कि जो रायपुर पश्चिम के विधायक हैं उनकी एक जिद के कारण, उनकी हठधर्मिता के कारण और उनके अड़ियल रवैये के कारण वो बहुत सारी जगहों पर बड़ी-बड़ी ईमारतें बनवाकर अपनी जिद के आड़े सबकुछ ध्वस्त कर देने का प्रण ले लेते हैं। और उसे उजाड़ने का काम उसे तोड़ने का काम बखूबी करते हैं। उपाध्याय ने कहा कि लगभग साल-डेढ़ साल से इस यूथ हब में स्टालों का संचालन हो रहा है जबकि इसको लेकर राजेश मूणत जी द्वारा पूर्व में अफवाह फैलाया गया कि इसके खुलने से अपराध को बढ़ावा मिलेगा, नशे के कारोबार बढ़ेंगे, चाकूबाजी और हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएँ होंगी, लेकिन यूथ हब के प्रारंभ से लेकर अब तक उस जगह पर किसी भी प्रकार का अपराध नहीं हुआ है इसकी जानकारी संबंधित थाने में जाकर ली जा सकती है और वहीं वर्तमान में लोगों को वहां रोजगार मिल गया है तो बीजेपी को तकलीफ हो रही है। उपाध्याय ने कहा कि आज उस यूथ हब में मध्यमवर्ग के लोगों के लिए सुबह और शाम के खाने का इंतजाम हो पा रहा है और गरीब परिवार के लोग कर्ज लेकर उसका संचालन कर रहे हैं तथा अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में उन परिवारों के साथ इसको तोड़ने जैसे फैसले लेना अनुचित होगा। यूथ हब वाले क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएँ हॉस्टल में रहते हैं, चाहे वह एनआईटी का हॉस्टल हो, रविशंकर विश्वविद्यालय हो, साईंस कॉलेज हो, आयुर्वेदिक कॉलेज हो या फिर संस्कृत कॉलेज हो ऐसे छात्रों के लिए ही इस यूथ हब का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी नेता से जाकर पूछ लिजिए वो यह नहीं कहेगा कि इस यूथ हब को तोड़ना है, सिर्फ यही एक नेता रायपुर पश्चिम विधायक की जिद, हठधर्मिता के कारण इस तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की लड़ाई लड़ेगी, हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे। यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए कांग्रेस के नेता सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे, जो इसमें सरकार का पैसा लगा है उसे हम बर्बाद नहीं होने देंगे और लगातार यह सत्याग्रह चालू हुआ है इसे लेकर हम चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक इस लड़ाई को हम लड़ेंगे।

भाजपा जिसे अपना आदर्श मानती है उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच स्मार्ट सिटी की परिकल्पना के तहत बने यूथ हब का भाजपा के विधायक विरोध कर रहे हैं ,यूथ हब का राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उजाड़े जाने की तैयारी है, विश्वविद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुंदर स्वच्छ और एक बेहतरीन एजुकेशन हब को रायपुर पश्चिम के विधायक केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और अपनी हठ धार्मिता के कारण उजाड़ना चाहते हैं, क्या इस यूथ हब को उजाड़ा जाना जरूरी है ? क्या इस यूथ हब को उजाड़ना सरकारी पैसों की बर्बादी नहीं है? वर्तमान विधायक राजेश मूणत जी केवल अपनी हठधर्मिता के कारण यूथ हब को तोड़वाना चाहते हैं जैसे इसी हठधर्मिता के कारण उन्होंने स्काईवॉक का निर्माण करवाया और जिस स्काईवॉक को लेकर रायपुर की जनता के बीच में उनकी किरकिरी हुई उसे फिर दोहराने का काम कर रहे हैं। आज के इस प्रदर्शन में विकास उपाध्याय के साथ यूथ हब में दुकानों का संचालन कर रहे व्यवसायियों के साथ शहर अध्यक्ष गिरिश दुबे, वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन, डॉ. अन्नूराम साहू, मनीराम साहू, प्रकाश जगत, सुन्दर जोगी, आकाश तिवारी, वारेन्द्र साहू, सतनाम सिंह पनाग, देवेन्द्र यादव, उत्तम साहू, रितेश त्रिपाठी, रानी वर्मा, खुशबु केडिया, हाजरून बानो, प्रकाश मानिकपुरी, योगेश दीक्षित, ईश्वरी नामदेव, रामदास कुर्रे, सौमित्र मिश्रा, संदीप शर्मा, संदीप कटारिया, भीम यादव, सोहन शर्मा, पम्मी चोपड़ा, भूपेन्द्र शेरगिल, सितेन्द्र ठाकुर, बलजीत भट्टर, विमल गुप्ता, कृष्णा नायक, मुकेश चौधरी, अभय ठाकुर, सोनू ठाकुर, डेमेन्द्र यदु, रितेश साहू, अशोक ठाकुर, देवेन्द्र साहू, कुलदीप ध्रुव, शानू दीवान, भक्कू कश्यप, विष्णु साहू, संदीप सिरमोर, मन्नू बाजपेयी, बबलू दीप, हेमलाल नायक, संदीप तिवारी, गोलू कुशवहा, अमित शर्मा लल्लू, राजेश बघेल, अतीत राठौर, यश साहू, कैलाश साहू आदि उपस्थित थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker