BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

Breking news,,,मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया?

भाजपा सरकार प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड के लिए जिम्मेदार अफसरों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कलेक्ट्रेट के क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड मामले में भाजपा सरकार जिम्मेदार अफसर को बचाने के लिए लीपापोती कर रही है। सुसाइड नोट को नकारने के लिये पुलिस द्वारा प्रेम संबंध की थ्योरी आगे किया जा रहा है ताकि दोषियों को बचाया जा सके। मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया है? जिसमें प्रदीप उपाध्याय ने अपने मौत के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। आत्महत्या के मामले में मृतक के सुसाइड नोट को मुख्य आधार माना जाता है और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाती है। लेकिन यहां तो उलटी गंगा बह रही है पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन अफसर को क्लीन चिट देने में लगी हुई है। पुलिस अपना काम करें न्यायालय का काम पुलिस न करें। प्रदीप उपाध्याय के मामले में भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदीप उपाध्याय के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में तीन बड़े अफसरो पर प्रताड़ित करने का जिक्र है। प्रदीप उपाध्याय ने तीनों अफसरो पर झूठी शिकायत करना एवं ब्राह्मण भगाओ कहकर अपमानित करने की आरोप लगाया है। उसके बाद भी पुलिस की कार्यवाही मामले में सिर्फ लीपापोती नजर आ रहा है क्योंकि प्रदीप उपाध्याय ने जिन तीन अफसरो को अपने मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पता चला है उसमें से एक अफसर सरकार के मंत्री के रिश्तेदार हैं। क्या इसीलिए भाजपा की सरकार अब तक उन अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker