BJPBJP CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर दक्षिण में फिर खिला कमल, 46 हजार से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को मिली ऐतिहासिक विजय

यह जीत जनता की जीत है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समस्त कार्यकर्ता साथियों की जीत है: सुनील सोनी

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। 23/11/2024 रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने भारी मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है।

इसे लेकर उन्होंने कहा कि आज रायपुर दक्षिण में एक बार फिर कमल खिला है, 46 हजार से भी अधिक मतों से मिली यह ऐतिहासिक विजय रायपुर दक्षिण की जनता की जीत है, उनके विश्वास की जीत है, भाजपा के हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं, समस्त कार्यकर्ता साथियों की जीत है और इसके लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए मैं रायपुर दक्षिण की जनता का हार्दिक हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी और सभी वरिष्ठ नेतागण का भी मैं हृदय से आभार व्यक्त जिन्होंने मुझपर विश्वास करके मुझे रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया।

रायपुर दक्षिण की जनता ने लंबे समय से क्षेत्र में लगातार कमल खिलाया है, भाजपा पर जनता के इस अटूट विश्वास का ही परिणाम यहां विकास के रुप में दिखाई देता है, वर्तमान सांसद और यहां के पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी को रायपुर दक्षिण की जनता ने लगातार 8 बार अपना विधायक चुना और इस बीच उन्होंने भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए।

आज वही आशीवार्द रायपुर दक्षिण की जनता ने मुझे दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं जनता के इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा, पहले भी मैंने महापौर और सांसद के रुप में कार्य किया है और अब विधायक के रुप में रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल जी के साथ मिलकर दोगुनी तेजी से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करुंगा।

आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है, प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर कृषक उन्नति योजना और महतारी वंदन योजना तक ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जिससे आमजन के जीवन में प्रगतिशील परिवर्तन आ रहा है।

डबल इंजन सरकार की इन सभी योजनाओं का लाभ हम जनता तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र को विकास की एक नई ऊंचाई पर ले जाकर रायपुर दक्षिण की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेंगे इसका मैं विश्वास दिलाता हूं, एक बार पुनः मैं सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं, बहुत-बहुत धन्यवाद।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker