EDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

संभाग आयुक्त ने ली पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक, निर्णयों के पालन एवं क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर. 20 नवंबर 2024.* संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे ने आज पं. जवाहर नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक ली। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वशासी बजट के अंतर्गत अभी तक हुए आय-व्यय की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संभागायुक्त ने विगत 7 अगस्त को हुई प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों के पालन एवं क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि चिकित्सालय के किराया कक्षों (पेइंग वार्डों) के नवीनीकरण हेतु 26 एसी, केजुअल्टी विभाग हेतु 09 एसी और सीटीवीएस विभाग हेतु 05 एसी के क्रय की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। डॉ. सोनकर ने बताया कि चिकित्सालय में साइनेज बोर्ड लगाये जाने एवं अन्य नवीनीकरण कार्य करवाये जाने से संबंधित प्रस्ताव कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा छ.ग. को प्रेषित किया जा चुका है। चिकित्सालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग हेतु एक प्रेशर इंजेक्टर मशीन के क्रय की कार्यवाही सीजीएमएससी द्वारा की जा रही है। यह मशीन सीटी स्कैन, एमआरआई और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लिए बेहद उपयोगी है।

चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत बैठक में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत होने वाले पोस्टमार्टम कार्य हेतु एक नग नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के क्रय किये जाने की अनुशंसा की गई थी जिसके अंतर्गत वर्तमान में मशीन का स्पेसिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के लिए संबंधित फर्म को बुलाकर पहले उसका डेमोंस्ट्रेशन लिया जाएगा। उसके बाद क्रय हेतु सीजीएमएससी को मांगपत्र भेजेंगे। चिकित्सालय के उपयोग हेतु 02 नग ए. एल. एस. एम्बुलेंस शीघ्र क्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान में चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध सीटी स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन पुराने हो चुके हैं। अतः नवीन सी. टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन के क्रय का प्रस्ताव चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से शासन को प्रेषित किया गया है। सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन से होने वाली जांच में मरीजों की वेटिंग कम करने के लिए डीकेएस अस्पताल प्रबंधन से चर्चा हुई है। मरीजों की सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच डीकेएस अस्पताल में की जाएगी जिसका भुगतान आयुष्मान योजना अंतर्गत संबंधित एजेंसी को किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं सहित अन्य आम नागरिक जो मरीज के परिजनों को निशुल्क भोजन वितरण के इच्छुक हों उनके लिए चिकित्सालय परिसर में चिन्हांकित स्थान पर शेड निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत किये प्राक्कलन की राशि के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर रिव्यू करने को कहा गया।

इस बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, माइक्रोबायोलॉजी विभगाध्यक्ष डॉ. निकिता शेरवानी, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव एवं उप संचालक वित्त सुश्री ऋतु कौशिक उपस्थित रहीं।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker