खेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आर्मी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल,,,,विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल,

 

 

The Narad News 24,,,,, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोलेसरा मे आर्मी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम रखा गया था जिसमे में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क़र उत्सवर्धन किया l तत्पश्चात कब्बडी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया l

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक और अभिन्न अंग है तथा खेल के माध्यम से हम न केवल अपने शरीर को तंदरूस्त रख रकते हैं, बल्कि आज खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना चाहिए। साहू ने कहा की खेल ने समुदायो एकजुट किया है और ग्रामीणों के बीच भाईचारे की भावना पैदा करती है l खिलाड़ियों को अपनी कौशल दिखाने के लिए एक मंच तैयार किया है l कबड्डी मूल रूप से एक संघर्षपूर्ण खेल है जिसमे प्रत्येक पक्ष मे सत सात खिलाडी होते है l कबड्डी खेल का मुख्य उद्देश्य प्रतिद्वंन्दी से एक ही सांस मे अपने को बचाकर यथा संभव अधिक से अधिक डिफेन्स खिलाड़ियों को छूकर अंक अर्जित करना है l साहू ने सफलता पूर्वक कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति को बधाई दिया l आयोजक टीम की मांग पर विधायक साहू ने कहा की मै खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी होने नहीं दूंगा l खिलाडी और आयोजक समिति की जो मांग किये है उसको मै पूरा करने का प्रयास करूँगा कहा ll

 

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,मिथलेश वर्मा, परस वैष्णव, विजय सुखवानी, राजू देवांगन, योगेश वर्मा, गौरव साहू, नागेश वर्मा, नरेस साहू, मिथलेश वर्मा, ताम्रध्वज देशमुख राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी एवं प्रशिक्षक, नारायण यादव प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक खिलाडीगण आसपास के क्षेत्रवासी ग्रामवासी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button